दिल्ली पहुंचीं दुबई-फुजैरा की फ्लाइट्स, यात्रियों ने बताया वहां का माहौल
दिल्ली|पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस तनाव के चलते हवाई यात्रा में लगातार रुकावटें आ रही थीं। इसी बीच, दुबई और फुजैरा से दिल्ली आने वाली उड़ानें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।दुबई से दिल्ली पहुंची एक उड़ान के यात्री ने बताया कि दुबई में हालात सामान्य थे। उन्होंने अमेरिकी दूतावास में धमाके की खबर सुनी थी लेकिन उसके अलावा सब कुछ सामान्य था। हालांकि, फुजैरा से आए एक अन्य यात्री ने अलग जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसे रोककर नष्ट कर दिया गया। यात्री ने मिसाइल और सायरन की आवाजें भी सुनी थीं। फुजैरा से आए एक और अन्य यात्री ने बताया कि वह काम से दुबई गए थे। उन्होंने कहा कि वहां हालात तनावपूर्ण थे और अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था। दुबई और अबू धाबी से उड़ानें रद्द होने के कारण वे फुजैरा से आए।
वापस लौटे यात्रियों ने बताए कैसे हैं हालात
मार्च को फुजैरा से आए एक यात्री ने मध्य पूर्व में तनाव का अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूतावास पर हमला होने से वे काफी डर गए थे। दुबई और अबू धाबी से लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण उन्हें फुजैरा से यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने सरकार और एयरलाइंस की मदद के लिए आभार व्यक्त किया।
मध्य पूर्व में हवाई यात्रा पर असर
अमेरिकी-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने मध्य पूर्व में हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कुछ के मार्ग बदले गए हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दुबई और अबू धाबी जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से भी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यह स्थिति क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा रही है।
