banner image 1
banner image 2
banner image 3
banner image 4
banner image 5

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

Hot Mirchi Stories

प्रिंट मीडिया

Other top Stories
टीवी पत्रकारिता और न्यूज एंकरिग पर वर्कशॉप BMFS जयपुर में

भारतीय मीडिया और फिल्म संस्थान चार सप्ताह की एक वर्कशॉप आयोजित करने जा रहा है। जिसमें टी वी पत्रकारिता, न्यूज एंकरिंग, लाइव रिपोर्टिंग, कैमरा और लाइट्स के साथ स्टूडियो में किस तरह से काम होता है, जैसे विषयों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस वर्कशॉप में मीडिया और फिल्म के महागुरूओं से सीखने का अवसर प्राप्त होगा। भारतीय मीडिया और फिल्म संस्थान के सी.ई.ओ. वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया विशेषज्ञ संजय गौड़ हैं। विगत 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय गौड़ की लगभग 30 पुस्तकें भारत के कई विश्वविद्यालयों में रेफरेन्स के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं। गौड़ ने दैनिक भास्कर, एस.वन.न्यूज चैनल और इंडिया टी.वी को अपनी सेवाएँ दी हैं। गौड़ एच.बी.सी. न्यूज के चैनल हैड भी रहे हैं।

वर्कशॉप में प्रसिद्ध कलाकार एवं रेडियो आर्टिस्ट नंदलाल शर्मा, सर्वाधिक टी.वी. प्रोग्राम एंकरिग का पुरस्कार प्राप्त प्रतिमा चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार प्रभात शर्मा, मीडिया विशेषज्ञ डॉ. सुधीर सोनी, मेकअप विशेषज्ञ मीना गौड़, पत्रकार अशोक पान्डे, दैनिक जागरण के ब्रांड मैनेजर दिनेश दीक्षित, दिल्ली के पत्रकार अविनाश सिंह, राजनीतिक पत्रकार चंद्रशेखर त्रिशूल सहित कई जानी मानी हस्तियाँ सम्बोधित करेंगी।

वर्कशॉप में भाग लेने वाले प्रतिभागी से न्यूनतम शुल्क एक हजार रूपए लिया जाएगा। जिसमें स्टडी मैटेरियल और प्रतिदिन अल्पाहार शामिल है। वर्कशॉप से सम्बंधित अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन भारतीय मीडिया और फिल्म संस्थान, डी.एन. प्लाजा स्पेस सिनेमा के पास बनीपार्क पर प्राप्त की जा सकती है। ज़्यादा जानकारी के लिए आप मोबाइल नं. 9649693000 या 9782344078 पर भी संपर्क कर सकते हैं |

AttachmentSize
workshop.jpg745.83 KB
Comments

sir
plz send india news channel ke no chahiye

realy good beagaining...a new platefarm for media knowladge ''

Post your comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.