banner image 1
banner image 2
banner image 3
banner image 4
banner image 5

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

Hot Mirchi Stories

प्रिंट मीडिया

Other top Stories
राजस्थान पत्रकार सम्मलेन-2012 उदयपुर में 17 मार्च को

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के द्वारा विभिन्न संभागों में आयोजित किए जाने वाले राजस्थान पत्रकार सम्मलेन की दूसरी कड़ी में 17 मार्च 2012 को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भंवर सुराणा की स्मृति में उदयपुर में पत्रकार सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है | इस सम्मलेन में प्रदेशभर के पत्रकारों के साथ ही वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, विभिन्न उद्योगों से जुड़े महानुभाव और दिल्ली से कई वरिष्ठ पत्रकार भी हिस्सा लेंगे |

फोरम के द्वारा 10 दिसंबर 2011 को जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित राजस्थान पत्रकार सम्मलेन-2011, फोरम की मुख्य कार्यकारिणी के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था | बालयोगी संत उमेश्नाथ महाराज, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, सूचना और जनसंपर्क मंत्री जीतेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद्र छाबडा, के. एस. तोमर, वेदव्यास, वीर सक्सेना, ओम सैनी, एल. एल. शर्मा, आयुक्त के. एल. मीणा आदि की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन में राजस्थानभर के पत्रकारों ने हिस्सा लिया |

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार स्व. डॉ. भंवर सुराणा की स्मृति में उदयपुर में आयोजित राजस्थान पत्रकार सम्मलेन-2012 में तनिमा साहित्यिक मासिक पत्रिका के द्वारा 'कलम का सिपाही सम्मान-2012' की घोषणा कर प्रदेश के चुनिन्दा पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा | साथ ही राजस्थान डायरी के विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा |

Comments

i like ase smmelan hone hi chahiye magr midiya me hi bhrast ho unka bhi hal ho

Post your comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.