(2012-06-06 12:04:40 +0530)
राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की ओर से राजस्थान पत्रकार सम्मेलन-2012 का आयोजन 16 जून को अजमेर के जवाहर रंगमंच पर किया जाएगा | इस वर्ष यह आयोजन पत्रकारिता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार कमलेश्वर को समर्पित किया जा रहा है | सम्मेलन का विषय पत्रकारिता के स्थापित मानदंड और वर्तमान पत्रकारिता रखा गया है |
राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने मीडिया मिर्ची को बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मांडव करेंगे | पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे |