(2012-06-12 23:55:57 +0530)
राजस्थान में मारवाड़ क्षेत्र से प्रकाशित 'मारवाड़ पत्रिका' का बैंगलोर एडिशन 14 जून को लॉन्च होने जा रहा है। अखबार के प्रकाशक और संपादक मुकेश सुंदेशा के अनुसार राजस्थान में मिले अछे रिस्पांस के बाद अब बैंगलुरू में विस्तार कर रहे हैं | कुल 16 पेज का यह अखबार यहाँ तीन रुपए में उपलब्ध होगा |
सुंदेशा का कहना है कि गैर राजस्थानियों को बैंगलुरू में अपनी जन्मभूमि राजस्थान की खबरें नहीं मिल पाती हैं | इसी को ध्यान में रखकर इस अखबार को बैंगलुरू में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों के लिए प्रकाशित किया जा रहा है | इसके बाद हमारा अगला पड़ाव आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु होगा |
मारवाड़ पत्रिका की शुरुआत साप्ताहिक अखबार के रूप में वर्ष 2007 में की गई थी, जिसे 2010 में दैनिक कर दिया गया | फ़िलहाल राजस्थान एडिशन 8 पेज का है जो यहाँ 2 रुपए में उपलब्ध हो रहा है |
Aapne bahut acha kam kiya hai ki banglore me marwad ke name se samkega wa wa