वर्ल्डसिटी प्रेस क्लब की स्मारिका ‘खबरची’ का लोकार्पण 24-12-2011 को सुबह 11 बजे किया जाएगा | लोकार्पण समारोह सामुदायिक भवन, सेक्टर-6, हीरा पथ, मानसरोवर, जयपुर में रखा गया है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधानसभाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत होंगे | अध्यक्षता न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह करेंगे, जो वर्ल्ड सिटी प्रेस क्लब के सलाहकार संरक्षक भी हैं | सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. जीतेन्द्र सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, सांसद महेश जोशी और जयपुर महापौर ज्योति खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे |
क्लब के जनरल सेक्रेटरी अजय नागर ने बताया कि यह क्लब का पहला प्रयास है, जिसमें राजस्थान के नामी और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ विषय विशेषज्ञों ने कई रोचक और समसामयिक विषयों पर अपने विचार, लेख के रूप में व्यक्त किए हैं | नागर ने कहा कि ‘खबरची’ में ऐसी कई रोचक और आवश्यक सामग्रियों और सूचनाओं का समावेश है कि सभी को इसका इंतज़ार है | इसमें जहां प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के फोन न. और फैक्स न. की डाइरेक्टरी है, वहीं मंत्रालय और उनका नेतृत्व करने वाले मंत्रियों के मोबाइल न. की लिस्ट भी शामिल है | इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ इसमें समाहित होंगी | कुल मिलाकर ‘खबरची’ काफ़ी उपयोगी साबित होगी |
| Attachment | Size |
|---|---|
| Khabarchi.jpg | 270.63 KB |
khabarchi ki news lagane ke liye thanks