banner image 1
banner image 2
banner image 3
banner image 4
banner image 5

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

Hot Mirchi Stories

प्रिंट मीडिया

Other top Stories
झुंझुनूं के पत्रकारों ने किया सूचना एवं जनसंपर्क सहायक निदेशक पारीक का अभिनंदन

झुंझुनू के पत्रकारों ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक राजकुमार पारीक का सेवानिवृति के बाद जिला कलेक्टर जोगाराम जांगिड़ के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुदर पोद्दार की अध्यक्षता में अभिनंदन किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर जोगाराम जांगिड़ ने कहा है कि मीडिय़ा अपराध और राजनीति के क्षेत्र में तो काफी काम कर रही है, लेकिन उसे सामाजिक समरसता और साहित्य के क्षेत्र में भी काम करना चाहिए। जिससे समाज और देश को विकास के नए आयाम मिल सके। उन्होने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जिस पर देश की अहम जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में पत्रकारो में साहित्यक चर्चाएं दुर्लभ हो गई है। इस प्रवृति को रोककर स्वध्याय की प्रवृति को आगे बढाना होगा। जांगिड़ ने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा दिखाने का अहम काम करते है। उन्हे समाचारो में सामाजिक सरोकारो को आगे रखने की पहल करनी चाहिए।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत सहायक निदेशक राजकुमार पारीक ने कहा कि झुंझुनूं उनके घर की तरह रहा है। इस जिले को उन्होने अपनी कर्मभूमि माना है। पारीक ने कहा कि समाज और देश में नया जज्बा पैदा करने की जिम्मेदारी मीडिय़ा की है। इस क्षेत्र में कभी किसी में संपूर्णता नही होती है। निरंतर नए विषयो पर सोच और मंथन ही समाज को राह दिखाने की महती जिम्मेदारी निभा सकते है।

इस दौरान जिला पत्रकार संघ की ओर से राजकुमार पारीक का शॉल-श्रीफल व प्रतीक चिह्न और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण वरिष्ठ पत्रकार रमेश सराफ धमोरा ने दिया और आभार ई टीवी के अशोक सिंह शेखावत ने जताया। कार्यक्रम में हीरालाल स्वामी, मांगूसिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंधी, विजय मिश्रा, राजेश शर्मा, संजय सैनी, उत्तम जोशी, डीएन तुलस्यान, श्रीकांत पारीक, राजन चौधरी, मो. रफीक, फैयाज अली, अरूण मुंड, संदीप वालिया सहित काफी पत्रकार उपस्थित थे।

(झुंझुनूं,राजस्थान से रमेश सर्राफ धमोरा की रिपोर्ट)

Comments

Post your comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.