ई टीवी को लेकर पिछले कई दिनों से चली आ रही अफवाहों और ख़बरों पर आखिरकार विराम लग गया है | TV 18 Broadcast और Reliance Industries के बीच डील फ़ाइनल हो गई है | इसके मुताबिक Reliance Industries, ई टीवी चैनल की अपनी हिस्सेदारी TV 18 Broadcast को बेचने जा रही है |
करीब 2100 करोड़ रुपए में TV 18 समूह, ई टीवी चैनल्स का अधिग्रहण करेगा | अब ई टीवी यूपी-उत्तराखंड, ई टीवी एमपी-छत्तीसगढ़, ई टीवी बिहार-झारखंड, ई टीवी राजस्थान, ई टीवी उर्दू चैनल में सौ फ़ीसदी हिस्सेदारी के अलावा ई टीवी कन्नड़, ई टीवी मराठी, ई टीवी गुजराती, ई टीवी बांग्ला, ई टीवी उड़िया और ई टीवी के नॉन तेलगू जनरल एंटरटेंमेंट चैनल में आधी हिस्सेदारी होगी |
इसके लिए ज़रूरी पूंजी जुटाने के लिए TV 18 और Network 18 करीब 2,700 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू लाने वाली है | Network 18 के इश्यू का अधिकतम मूल्य 60 रुपए प्रति शेयर होगा, जबकि TV 18, 40 रुपए प्रति शेयर मूल्य के राइट्स इश्यू लाएगी | इनके जरिए Network 18 समूह, TV 18 के 1400 करोड़ रुपए के शेयर खरीदने वाली है |
| Attachment | Size |
|---|---|
| etv logo.jpg | 4.71 KB |