banner image 1
banner image 2
banner image 3
banner image 4
banner image 5

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

Hot Mirchi Stories

प्रिंट मीडिया

Other top Stories
सुविवि में जयकांत शर्मा स्मृति फोटो प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

(2012-07-03 09:52:21 +0530)

उदयपुर के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग और लेकसिटी प्रेस क्लेब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय जयकान्त शर्मा स्मृ‍ति फोटो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान के फोटो जर्नलिस्ट से प्रविष्टियाँ मांगी गई हैं | इच्छुक पत्रकार अपनी प्रविष्टियाँ 15 जुलाई तक भेज सकते हैं ।

सुखाडिया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य के मुताबिक विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के लिए एक जुलाई 2011 से 30 जून 2012 के बीच समाचार पत्रों में प्रकाशित छायाचित्रों को ही प्रवि‍ष्टी के तौर पर भेजा जा सकता है।
इसके लिए 12x15 आकार के मूल छायचित्र के साथ अखबार में प्रकाशित इस फोटो की कटिंग 'लेकसिटी प्रेस क्लब, रैनबसेरा के प्रथम तल, सूचना केन्द्र के सामने, चेतक सर्किल, उदयपुर के पते पर डाक से भेज सकते हैं | साथ ही इसकी एक सॉफ्टकॉपी acharyakunj@gmail.com पर ईमेल कर दें । इन प्रविष्ठियों की एक प्रदर्शनी उदयपुर सूचना केन्द्र में लगाई जाएगी जहां पुरस्कार के लिए प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा ।

प्रथम स्थान प्राप्त फ़ोटो जर्नलिस्ट को रुपए 7500, द्वितीय को रुपए 5000 और तृतीय स्थान पाने वाले को 2100 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा | इसके साथ ही उन्हें प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न भी प्रदान किया जाएगा।

Comments

Post your comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.