banner image 1
banner image 2
banner image 3
banner image 4
banner image 5

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

Hot Mirchi Stories

प्रिंट मीडिया

Other top Stories
दूल्हा ले लो...... दूल्हा...!!!!!

दुल्हा ले लो...दुल्हा....!!!!
दूल्हा ले लो...... दूल्हा...!!!!!

ये वो जीव है जो तक़रीबन हर घर में मिलता है...
गले में प्राईस टैग टांग कर ये लाखो-करोड़ो में बिकता है.|

इस जीव को बेचने वाले आते है बड़े ही बन-ठन के ...
खरीदने वालो के घरों में खाएं माल-मसाले भर-भर के...|

अपने दुल्हे को लेकर घूमे ये विक्रेता घर-घर...
ऊंची बोली लगाने के लिए टर्राया करते टर्र-टर्र ...|

खाने -पीने, पढ़ाई-लिखाई और मेंटेनेन्स का बताकर खर्चा...
सुई से लेकर फर्रारी तक की फरमाइश का थमा देते है पर्चा...|

शादी के बाज़ार में लगाकर दुल्हे की दूकान ...
बेचे दूल्हा ऐसे जैसे हो कोई सामान|
दुल्हन को ना देख.. देखे दुल्हन के बाप की कमाई..
जहां मोटा आसामी मिला वही जीभ लप-लपाई....|

दुल्हन का बाप हो ग़रीब तो गुर्राये...
जो हो अमीर तो दुम हिलाए |

कितने ही युगों से चला आ रहा है ये कारोबार...
आज भी जारी है ये लगातार|

इसलिए कहे "ऊर्मी" जब घर में हो बेटी तो बापू रोता है ...
और बेटे के जन्म पर खुश होकर ये कहता है-
''जब मेरा ये फल एक दिन पकेगा,
एम.बी.ए., इंजीनियर ,डाक्टर बन शादी के बाज़ार में अच्छे दामो में बिकेगा..
मैं भी फिर फेरी लगाऊँगा, लाउड-स्पीकर ले खूब चिल्लाउंगा-
दुल्हा ले लो...दुल्हा....!!!"

प्रियदर्शिनी 'ऊर्मी'

AttachmentSize
IMG0323A.jpg6.86 KB
Comments

Post your comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.