पश्चिमी राजस्थान के एक अखबार में दीपावली पर्व पर छपे विशेषांक में ऑपरेटरों द्वारा विज्ञापन समय पर नहीं बनाने को लेकर हुई कहासुनी ने नया मोड़ ले लिया | इससे खफ़ा प्रबंधक ने ऑपरेटरों की छुट्टी कर दी |
यह खबर पूरे जोधपुर संभाग के मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है | इसे प्रबंधक की मनमानी मानें या ऑपरेटरों की गलती, कुछ कहा नहीं जा सकता | सूत्रों की मानें तो ऑपरेटरों द्वारा दीपावली पर्व पर एक्स्ट्रा काम के रुपयों की मांग को लेकर हुआ विवाद आखिरकार पूरे स्टाफ को छुट्टी देकर शांत हुआ |
(मीडिया मिर्ची को प्राप्त एक पत्र के आधार पर प्रकाशित)