(2012-05-16 21:22:41 +0530)
जयपुर के वर्ल्डसिटी प्रेस क्लब में 20 मई से 10 जून तक निशुल्क अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है | छुट्टी की पाठशाला नाम से होने वाले इस ग्रीष्मकालीन शिविर में पत्रकारों के परिवार के बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा |
क्लब के महामंत्री अजय नागर ने बताया कि शिविर का आयोजन मानसरोवर के सेक्टर 7 स्थित लिटिल स्तर एकेडमी स्कूल में किया जाएगा | सुबह 8 से 10 बजे तक होने वाले इस शिविर में बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, डांस, म्यूजिक, क्राफ़्ट और योग सिखाया जाएगा |
| Attachment | Size |
|---|---|
| wcpc.jpg | 30.88 KB |