कुछ दिन पहले DIGI Cable Network के जयपुर ऑफिस को अलविदा कहने वाले अजनीश बिश्नोई ने राजस्थान पत्रिका के साथ अपनी नई पारी शुरू की है | पत्रिका की जोधपुर ब्रांच में वे कंप्यूटर विभाग इंचार्ज की ज़िम्मेदारी संभालेंगे |
अजनीश DIGI Cable Network की शुरुआत से ही संस्थान से जुड़े हुए थे | इस दौरान उन्हें DIGI समूह के नए उपक्रम PACNET, जो कि इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर जयपुर में अपनी सेवाएं शुरू कर रहा था, वहाँ महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी | हालाँकि संस्थान ने इस उपक्रम को बाद में टाल दिया था | फ़िलहाल जब से अजनीश ने DIGI को अलविदा कहा है, वहाँ लगे कम्प्यूटर्स और नेटवर्किंग भगवान भरोसे ही चल रही है |
| Attachment | Size |
|---|---|
| Ajnish Bishnoi.jpg | 14.97 KB |