(2012-05-04 15:28:58 +0530)
सहारा समय राजस्थान से कुछ समय पहले विदा ले चुके अजय शर्मा को एक बार फिर जिम्मेदारी लौटा दी गई है। सुना है उन्हें रीजनल हैड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुक्रवार को कार्यभार संभालते ही अजय ने कर्मचारियों की मीटिंग ली। उनके साथ हुई ये उठापटक कुछ नई नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार राजस्थान, नोएडा और दूसरे राज्यों में भेजे और बुलाए जा चुके हैं। कुछ समय पहले उन्हें नाॅर्थ इंडिया का हैड बनाकर बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, लेकिन कुछ कथित विवादों के चलते उन्हें फिर नोएडा बुला लिया गया। आखिरकार कुछ समय के बनवास के बाद एक बार फिर वो राजस्थान लौटे हैं।