banner image 1
banner image 2
banner image 3
banner image 4
banner image 5

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

Hot Mirchi Stories

प्रिंट मीडिया

Other top Stories
पिंकसिटी प्रेस क्लब में कलात्मक गतिविधियों की शुरुआत, 9 मई को 'सुनो कहानी'

(2012-04-29 22:32:16 +0530)

जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में जल्द ही रचनात्मक, शैक्षणिक और साहित्यिक गतिविधियों की बयार बहने वाली है | प्रेस क्लब के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया, नई कार्यकारिणी का ये प्रयास है कि पत्रकारिता और सकारात्मक माहौल बनाया जाए | इसी कड़ी में इस बार एक साहित्यिक कार्यक्रम 'सुनो कहानी' की रूपरेखा तैयार की गई है |

इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है | इसमें दैनिक भास्कर के पूर्व संपादक राजेंद्र बोड़ा, ई टीवी राजस्थान के सम्पादकीय सलाहकार ईशमधु तलवार, दैनिक भास्कर के फ़ीचर संपादक विनोद भारद्वाज, द हिंदू के विशेष संवाददाता सनी सबेस्टियन, हॉर्न ओके प्लीज़ की संपादक अमृता मौर्य, डीएनए के डिप्टी न्यूज़ एडिटर सिद्धार्थ बोस और हिंदुस्तान टाइम्स के फ़ोटो एडिटर हिमांशु व्यास हैं |

इस कार्यक्रम में जयपुर ही नहीं देश विदेश के स्थानीय पत्रकार, लेखक और कवियों को आमंत्रित किया जाएगा | शृंखला के पहले कार्यक्रम का आयोजन 9 मई को किया जाएगा |

AttachmentSize
suno kahani.jpg17.52 KB
Comments

Post your comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.