(2012-05-06 22:24:41 +0530)
अपनी जान पर खेलकर भ्रूण हत्या का पाप जनता के सामने पेश करने वाले पत्रकार श्रीपाल शक्तावत और मीना शर्मा के जज़्बे को आमिर खान ने सलाम किया | दोनों पत्रकारों को आमिर खान ने अपने बहुप्रतीक्षित शो 'सत्यमेव जयते' के पहले एपिसोड में 6 मई को आमंत्रित किया था |
राजस्थान के इन दोनों पत्रकारों ने कई साल बाद अपना दर्द भी यहाँ बयां किया | उन्होंने बताया कि किस तरह इस मामले में उन्हें परेशान कर उनकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश की गई | उनकी इस बात को आमिर ने गंभीरता से लेते हुए ये घोषणा भी की कि वो राजस्थान के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर इस मामले को फास्टट्रेक कोर्ट में शिफ्ट करने के लिए गुज़ारिश करेंगे | इसके लिए आमिर ने आम आदमी से भी साथ देने के लिए कहा है | मीडिया मिर्ची की ओर से आप सभी लोगों से अपील है कि कृपया इस मुहिम में अपना साथ ज़रूर दें | क्योंकि आमिर की इस पहल के बाद राजस्थान सरकार हरकत में आ गई है |
इस एपिसोड के प्रसारण के बाद श्रीपाल शक्तावत ने कहा कि 'चलो कुछ तो हुआ. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के आह्वान और आप लोगों की प्रतिक्रिया की आहट पाकर हरकत में आई राजस्थान सरकार ने सात साल पहले हमारे द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को लेकर किये गये एक स्टिंग ऑपरेशन के बारे में आनन फानन में अधिकारियों से सलाह मशविरा शुरू कर दिया है.और,कानून के जानकारों से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि सभी केसेज को एक स्पेशियल कोर्ट में लाने की प्रक्रिया क्या होगी ? यानि,सरकार जाग गई है, साथ ही कानूनी कारवाई के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खत्म होने की उम्मीद भी जाग गई है.शुक्रिया आमिर खान ! धन्यवाद आमिर खान प्रोडक्शंस !! सत्यमेव जयते !!!'
| Attachment | Size |
|---|---|
| satymev.jpg | 70.17 KB |
राजस्थान के पत्रकार जगत का नाम रोशन करने वाले p7 - के राजस्थान के हेड श्रीपाल शक्तावत बोलीवुड के सितारे आमिर खान के सत्यमेव जयते कार्यक्रम के पहले एपिसोड में छा गए! कन्या भ्रूण हत्या के मामले में आज के सात साल पहले शक्तावत द्वारा किये गए (अभागी माँ ....) इस्टिंग ओप्रेसनको आमिर खान ने इतनी तवज्जो दी और उसे इतनी गंभीरता से लिया की आज पूरे देश में एक बड़ी बहस छिड गई! भाईयों, कोटा की डाक्टर मीनू कोरपाल का गुनाह भी अब सरकारी लोगों को याद आ गया है.मैडम कोरपाल सात साल पहले हमारे द्वारा किये गये स्टिंग में कन्या भ्रूण हत्या के लिए तैयार दिखाई दी थी.तब से अब तक कोई कारवाई नहीं हुई.लेकिन अब सरकार की नींद उड़ गई है.मीनू कोरपाल के खिलाफ कानूनी कारवाई शुरू कर दी गई है..जिसका सारा श्रेय पत्रकार जगत के इस महानायक श्रीमान श्रीपाल शक्तावत व मीना शर्मा को जाता है!
इस मुद्दे पर आमिर खान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत से मिलने जा रहे है! और भ्रूण परीक्षण व कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की गुजारिश करेगे!
जो लोग आमिर खान के शो सत्यमेव जयते को पसंद नहीं कर पा रहे या जो लोग इस शो को पसंद करना ही नहीं चाहते उनलोगों के लिए "टाटा" नया चाय लॉन्च करने की सोंच रही है जिसकी टैग लाइन होगी ........"मत जागो , पड़े रहो सब "
·
ये अपने आप में राजस्थान के गोरव की बात होगी शक्तावत जी की इस जंग में हम सब उनका साथ दे!
realy shaktawat ji or mam sharma ji dwara start kiya gya sting opretion ko safalta milni hi chahiye, kyo ki ye samaj ka anchhua pahlu hai jiski sachchai or hakikat yadi samaj ke samne nahi ayi to ane wala samay shyad hme maf kar de lekin ho sakta hai ham apne ap ko maf nahi kar payenge ki samay rahte ham kuch karte to ye na hota. rajasthan sarkar iske liye bahut kuch karegi aisi hme ummid hai
MEENA SHARMA aur SHRIPAL SIR ne jo mehnat ki uska fal tab nahi to ab milega. kisi bhi acchhe aur nek kam me bhagwan b saath hota hai. uske ghar me der hai par andher nahi.har kam ko aage badhane ke liye kuch na kuch jariya chahiye hota hai, aur is bar ye jariya bane hai ihe great personality Aamir Khan. thanks to him.