banner image 1
banner image 2
banner image 3
banner image 4
banner image 5

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

Hot Mirchi Stories

प्रिंट मीडिया

Other top Stories
13 मई को लॉन्च हो रहा है 'जन टीवी', मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे लोकार्पण

(2012-05-11 22:41:00 +0530)

बहुप्रतीक्षित टीवी चैनल 'जन टीवी' 13 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर से लॉन्च होगा | एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका लोकार्पण करेंगे |

जन टीवी के एडिटर-इन-चीफ़ एस. के. सुराणा ने मीडिया मिर्ची को बताया कि लोकार्पण समारोह कम्प्यूकॉम सॉफ्टवेयर लिमिटेड के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कृष्णा सुराणा ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे होगा | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जबकि अध्यक्षता करेंगे सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह | शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ़ और उपनेता प्रतिपक्ष घनश्याम तिवाड़ी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे |

जन टीवी भारत का एकमात्र ऐसा टीवी चैनल है जो न्यूज़ के साथ मनोरंजन, शिक्षा और एम्प्लोयमेंट के क्षेत्र में भी कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा | फ़िलहाल जन टीवी रिलायंस DTH के चैनल नं. 422 और www.jantv.in पर आ रहा है | जल्द ही इसे दूसरे DTH और केबल के उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा |

AttachmentSize
jan-tv.jpg13.75 KB
Comments

dear sir i want to work in media

Respected Sir,
I would like to give educational news...

Post your comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.