(2012-04-25 21:46:10 +0530)
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दैनिक राज वैभव समाचार पत्र का लोकार्पण किया | समारोहपूर्वक हुए इस कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में किया गया | समारोह में अध्यक्ष के तौर पर पधारे सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अखबार के माध्यम से पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समाचारों को महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति व्यक्ति का जज्बा होना चाहिए | लगन होगी तो कार्य में अवश्य सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में खबरें ऐसी हों जिसका समाज को फायदा मिले और जो समाज की हर समस्या को उजागर करे । उन्होंने पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि आमजन और समाज के हितों के दृष्टिगत पत्रकारों को चिन्तन कर लेखन किए जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री रामकिशोर सैनी ने कहा कि अखबारों में समाज को दिशा देने वाले समाचारों के प्रकाशन के लिए ही सामाजिक बुराईयों को दूर करने और समाज की रुचि से सम्बन्धित समाचारों का प्रकाशन होना चाहिए।
लोकार्पण के बाद महात्मा ज्योतिराव फूले विश्वविद्यालय मीडिया संकाय की ओर से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया | इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि समाचार पत्रों का समाज में बहुत महत्व है। पत्रकारों को अपने महत्व और नैतिक दायित्व को समझकर सकारात्मकता के साथ समाज को नई दिशा देने में अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए।
संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश पारीक और मिथिलेश जैमिनी के अलावा डॉ. मंजुला अरोड़ा और इन्द्रा रानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दैनिक राजवैभव के प्रकाशक एवं सम्पादक और महात्मा ज्योतिराव फूले विश्वविद्यालय के चांसलर निर्मल पंवार ने स्वागत भाषण में समाचार पत्र के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला और संगोष्ठी के उद्देश्यों की जानकारी दी।
| Attachment | Size |
|---|---|
| Dainik Raj Vaibhav.jpg | 32.97 KB |
RAJASTHAN M IAK OR SURAJ NIKLA