(2012-05-01 23:55:04 +0530)
जयपुर के चैंबर भवन में सर्वब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर 'ब्राह्मण रत्न' सम्मान समारोह का आयोजन किया किया | राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने यहाँ प्रदेश के पत्रकारों किशोर शर्मा, दीपक गोस्वामी, रघु आदित्य सहित कई हस्तियों को 'ब्राह्मण रत्न' से सम्मानित किया | किशोर शर्मा फ़िलहाल पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं और सुनहरा राजस्थान से जुड़े हुए हैं | दीपक गोस्वामी टीवी न्यूज़ चैनल खबर भारती के रीजनल हैड हैं और रघु आदित्य बीटीवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं |
समारोह के विशिष्ट अतिथि आयुक्त सूचना एवं जनसम्पर्क एस. एस. बिस्सा ने स्वयं को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित करने पर कहा कि इस सम्मान से हमारे ऊपर समाज के विकास की और अधिक जिम्मेदारी आ गई है। इससे पहले सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पण्डित सुरेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की जयन्ती समारोह के अन्तर्गत 160 तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में अरूणेश शर्मा, सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क सहित करीब 37 लोगों को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को गौरवान्वित करने पर ’ब्राह्मण रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का भी साफा बांधकर प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सर्व ब्राह्मण महासभा के मुख्य समन्वयक पण्डित योगेश दाधिच ने किया।
| Attachment | Size |
|---|---|
| brahmin ratn.jpg | 36.27 KB |